बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वाले पर बोकारो पुलिस करेगी कार्रवाई, 300 सोशल मीडिया अकाउंट्स को किया चिह्नित

By : Vaibhaw Vikram
बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वाले पर बोकारो पुलिस करेगी कार्रवाई, 300 सोशल मीडिया अकाउंट्स को किया चिह्नित

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क:
झारखंड राज्य के कई जिलों में बीते कई महीनों से बच्चा चोर सक्रिय है. पुलिस की टीम लगातार इस पर कार्रवाई कर रही है. वहीं अब इस मामले को लेकर पुलिस को झूठी अफवाहों ने परेशान करके रखा है. इस तरह की झूठी अफवाहों ने पुलिस के साथ साथ आम जनता को भी परेशान करके रखा है. जिसे देखते हुए अब बोकारो पुलिस ने लगभग 300  सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिह्नित किया है. जिसपर बोकारो पुलिस कार्रवाई करने के लिए तैयार है और अपना सख्त रुख अपनाना भी शुरू कर दिया है.

पुलिस के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बोकारो पुलिस ने ऐसे आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है. यह टीम फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर सक्रिय लगभग 300 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की है और अब इसपर कार्रवाई के लिए तैयार है. बताया जा रहा है कि ये अकाउंट्स बोकारो के कई इलाकों से संचालित किये जा रहे हैं. जिसपर घटनाओं को तोड़-मरोड़ के और भड़काऊ कैप्शन के साथ पोस्ट किया जा रहा था, जिससे अफवाहों को हवा मिल रही थी.

जिसे लेकर पुलिस ने सभी के खिलाफ दो टूक चेतावनी जारी की है कि यदि जल्द से जल्द उन्हें हटाया नहीं गया तो, अकाउंट के संचालक के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. अधिकारियों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, कई ऐसे अकाउंट है जिस पर तीन अलग-अलग घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया गया, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई.

यह भी पढ़ें: जनता को नहीं है राज्य पुलिस पर भरोसा, पुलिस के वरीय अधिकारी ही हैं आरोपी

संबंधित सामग्री

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी