रोहन निषाद/न्यूज11 भारत
चाईबासा/डेस्क: चाईबासा पोस्ट ऑफिस में शनिवार को पश्चिमी सिहभूम डाक निरीक्षक सुमन कुमार सामंता का तबादला राँची हो गया. तबादला होने पर विदाई समारोह चाईबासा में आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी. कार्यालय के कर्मियों ने डाक निरीक्षक सुमन कुमार सामंता को माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर विदाई दी. विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए कार्यालय कर्मियों के बीच संगीत की प्रस्तुति भी हुई.
समारोह में डाक निरीक्षक सुमन कुमार सांमता ने समारोह में कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला में यहां काफी अल्प समय का कार्यकाल रहा है. लेकिन इस अल्प कार्यकाल में उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर बहुत कुछ सीख दी. महज दो माह के कार्यकाल में जिले के डाकघरों में काफी बदलाव व कर्मियों में कार्य करने की सक्रियता बढ़ी है.
इधर नये डाक निरीक्षक गौरव कुमार का स्वागत किया गया. दोनों डाक निरीक्षकों ने संयुक्त रूप से केक काटकर खुशियां मनायी. इस अवसर पर विवेक कुमार का योगदान खास रहा. समारोह में चाईबासा प्रधान डाक के पोस्टमास्टर पल्लब कुमार दास,आईपीपीवी के सिनियर मैनेजर एन के कुनाल उपस्थित थे.