अपराध

पलामू के हुसैनाबाद में बेल पर बाहर आए कई मामलों के आरोपी छोटू सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

मृतक की पहचान सिद्धार्थ नगर जपला निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह थाना हुसैनाबाद के रूप में हुई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू के हुसैनाबाद में बेल पर बाहर आए कई मामलों के आरोपी छोटू सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पुरन्धर बिगहा के पास आज  रात करीब 8:30 बजे  अज्ञात अपराधियों ने तीन से चार राऊंड गोलीबारी कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी, मृतक की पहचान सिद्धार्थ नगर जपला निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह  थाना- हुसैनाबाद के रूप में हुई है। ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है फिलहाल पुलिस क्षेत्र में नाकाबंदी कर अज्ञात अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है

अनेक मामलों में मृतक आरोपी और जमानत पर था बाहर

 पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि ​पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।    वह आर्म्स एक्ट, रंगदारी, जानलेवा हमला और आबकारी अधिनियम समेत दर्जनों गंभीर मामलों में आरोपी था और हाल ही में जमानत (बेल) पर जेल से बाहर आया हुआ था। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आपसी रंजिश और आपराधिक गिरोहों के कोण से भी मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: 108 एम्बुलेंस सेवा का टेंडर निरस्त कर एक सप्ताह के भीतर जिला स्तर पर संचालन शुरू करे सरकार - एम्बुलेंस कर्मचारी संघ

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया