बच्चा चोरी कांड: दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, भेजे गए जेल

By : Shreya Suman
बच्चा चोरी कांड: दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, भेजे गए जेल

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
बीआईटी मेसरा ओपी पुलिस ने केंदुआ टोली निवासी बब्लू पंडित के 4 साल का बच्चा अनमोल कुमार को चोरी करने वाले दो आरोपीयों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.बच्चे की चोरी बृहस्पतिवार को हुई थी.चार साल का अनमोल जब अपने घर के आंगन में खेल रहा था, उसी समय चोर वहां पहुंच घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. अनमोल की माता गुड़िया देवी ने मेसरा ओपी में बच्चा चोरी के संबंध में आवेदन दी, पुलिस को बताया कि मेरा बच्चा दिन के लगभग 10:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था, कुछ देर बाद मैं घर से बाहर निकली तो बच्चा नहीं था, मैं काफी घबरा गई. इधर-उधर खोजबीन करने के बाद कहीं पता नहीं चला. तब किसी ने बताया कि एक महिला बच्चे को चोरी कर नेवरी की तरफ गई है, तब मैंने अपने पति एवं अन्य लोगों के साथ नेवरी चौक पहुंची, तो देखा की मेरा जिगर अनमोल को जगतपाल करमाली अपने कब्जे में लिए हुए हैं. इसके बाद आसपास के लोगों द्वारा चोरी करने वाली महिला एवं पुरुष को पकड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों चोरों को पकड़ कर थाने ले गई. वहीं बच्चे को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया, बच्चा सह-कुशल पाकर मां-बाप के चेहरे खुशी से खिल उठे. मिश्रा ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया की बच्चा चोरी करने वाली महिला ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के चंदरा पंचायत के मायापुर की रहने वाली है, जबकि चोर जगतपाल करमाली ओरमांझी के दड़दाग सरना टोली का रहने वाला हैं. दोनों को कांड संख्या 449 /2025 के जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़े: Breaking: कोल वाशरी का 50 मीटर ऊंचा सेलो 1 नंबर प्लांट 5 हजार टन कोयला के साथ हुआ धराशायी

संबंधित सामग्री

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी