Jharkhand Weather: झारखंड में हड्डियों तक पहुंची ठंड! मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में हड्डियों तक पहुंची ठंड! मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में ठंड ने एक बार फिर अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया हैं. अगले दो दिनों में मौसम में बड़ा उलटफेर होने वाला हैं. मौसम विभाग ने 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट लगाया है यानी आने वाले 48 घंटे लोगों की परीक्षा लेने वाले हैं.

कहां पड़ेगी सबसे ज्यादा मार?
मौसम विभाग के मुताबिक, जिन जिलों को शीतलहर का सबसे ज्यादा खतरा है, वे पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची, बोकारो, खूंटी और रामगढ़ हैं. यहां तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेगी, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी.

तापमान में भारी गिरावट
पिछले 24 घंटों में झारखंड के मौसम ने अचानक करवट ली है और तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई हैं. गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री तक लुढ़क गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया. दिन में हल्की धूप और रात में कड़कड़ाती ठंड के इस अंतर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं. उत्तरी-पश्चिमी शीत हवाओं के लगातार बहने से ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि लोगों ने स्वेटरर्स, जैकेट्स और अलाव जैसी गर्माहट देने वाली चीजें फिर से बाहर निकाल ली हैं. सर्द हवाएं पूरे प्रदेश में सर्दी की दूसरी लहर का संकेत दे रही हैं.

यह भी पढ़े: रांची में राहुल दुबे गैंग के नाम पर मुर्गन कंस्ट्रक्शन कंपनी से मांगी गई रंगदारी, परिवार दहशत में
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.