Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी का सितम जारी! 6 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी का सितम जारी! 6 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली हैं. मौसम विभाग की ओर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई थी, लेकिन जमीनी हालात इसके उलट बने हुए हैं. पहाड़ी और पठारी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हैं. सुबह-शाम शीतलहर का असर साफ दिख रहा है और लोग अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं.

खूंटी सबसे ठंडा, पारा 2.8 डिग्री
पिछले 24 घंटों में खूंटी राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह तापमान सामान्य से काफी नीचे हैं. लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ हैं. कोहरे को लेकर राहत के संकेत जरूर मिले हैं. जहां एक दिन पहले 13 जिलों में येलो अलर्ट था, वहीं अब यह घटकर 6 जिलों तक सीमित रह गया हैं. हालांकि इन जिलों में हालात अभी भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं. 

इन 6 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़ और बोकारो में घना कोहरा और भीषण शीतलहर जारी रहने की संभावना हैं. यहां न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के आसपास रह सकता हैं. 

राजधानी रांची समेत कुछ हिस्सों में ठंड से मामूली राहत दर्ज की गई हैं. बीते दिनों जहां रांची में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री के आसपास था, वहीं अब यह बढ़कर 8.2 डिग्री सेल्सियस हो गया हैं. जमशेदपुर में 8.8 डिग्री, लातेहार में 8.3 डिग्री और पाकुड़ में 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं. इससे रात की कनकनी कुछ हद तक कम हुई हैं. मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में यह बढ़ोतरी स्थायी नहीं हैं. आने वाले दिनों में ठंड का असर बना रह सकता है, खासकर सुबह और रात के समय. 

यह भी पढ़े: Schools Closed: आदिवासी संगठनों ने कल बुलाया झारखंड बंद, रांची के अधिकांश स्कूलों में छुट्टी 
 

संबंधित सामग्री

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.