न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड इस समय कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में हैं. पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई राहत नहीं दिखी हैं. गुमला में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगातार तीसरे दिन इसी स्तर पर बना हुआ हैं. राज्य के कई हिस्सों में तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच मंडरा रहा है, जबकि जमशेदपुर और पश्चिमी सिंहभूम जैसे दक्षिणी इलाकों में भी पारा गिरकर 12 डिग्री तक पहुंच गया हैं.
मौसम विभाग का कहना है कि आज भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी. रांची समेत कई जिलों में घना कोहरा और बर्फीली हवा लोगों को दिनभर परेशान करती रहेगी.
हिमालयी बर्फबारी का असर
हिमालय में हो रही लगातार बर्फबारी का सीधा असर झारखंड में महसूस किया जा रहा हैं. तेज कंकणी और बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया हैं. कई जिलों में स्थिति यह है कि लोग दो मिनट भी बाहर रहना मुश्किल समझ रहे हैं. खूंटी, गुमला और मैक्लुस्कीगंज में तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की खबर है, जिसने ठंड के तेवर और भी सख्त कर दिए हैं. इससे दैनिक जीवन पर भी भारी असर पड़ रहा है न स्कूलों में बच्चों की आवाजाही पहले जैसी दिख रही है, न बाजारों में रौनक.
इन जिलों में रहेगा सबसे ज्यादा खतरा
मौसम विभाग ने चतरा, कोडरमा, पलामू, खूंटी, सिमडेगा, रांची, लोहरदगा और लातेहार के लोगों को खास सावधान रहने की सलाह दी हैं. इन जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के आसपास रहने की संभावना हैं.
यह भी पढ़े: न्यूज़ चैनल Aaj Tak ने रांची के कैमरा मैन राकेश कुमार तिवारी को दिया लांग सर्विस एवार्ड