न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर माला चढ़ाकर उसे अंतिम संस्कार के रूप में प्रदर्शित करने वाले ऋषिकेश चौहान के विरुद्ध साइबर थाना, रांची में शिकायत दर्ज कराई. रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर यह कमेंट किया गया.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री को मृत दर्शाना और उनकी मृत्यु की कामना करना अत्यंत आपत्तिजनक, निंदनीय और गंभीर विषय है. मामले की निष्पक्ष साइबर जांच कर दोषी के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.