जमीन विवाद

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में आरोपी महेश पाहन को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में आरोपी महेश पाहन को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की.

By : Ark Sahuliyar
जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में आरोपी महेश पाहन को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में आरोपी महेश पाहन को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की. हत्या की घटना 23 सितंबर 2025 की है. नामकुम थाना  क्षेत्र के हहाप गांव में 65 वर्षीय मानकी मुंडा का उनके गोतिया से जमीन को लेकर एक लंबे समय से विवाद चल रहा था. घटना के दिन मानकी अपने बेटे के साथ जमीन पर काम करने गए थे. इसी दौरान गोतिया के लोग जमीन पर पहुंचे और  काम करने से रोकने लगे. जिसका विरोध करने पर आरोपी अजीत पाहन, महेश पाहन और मेघनाथ मुंडा ने महेश पाहन के साथ मारपीट की और पकड़कर घर के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ले गए. जहां लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर  रूप घायल कर दिया, जिससे महेश की मौत हो गई थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रिम्स में शव का पोस्टमार्टम कराया. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

यह भी पढ़ें- ACB की बड़ी कार्रवाई, सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन विनोद लोहरा 50 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 

संबंधित सामग्री

'हां हम लालखंड के हितैषी...' जयराम का ढुल्लू पर पलटवार, जुबानी जंग तेज 

'हां हम लालखंड के हितैषी...' जयराम का ढुल्लू पर पलटवार, जुबानी जंग तेज 

डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को जवाब देते हुए कहा, हां हम लालखण्ड के हितैषी हैं.

चाईबासा में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान, उत्पाद विभाग-पुलिस ने 6 भट्ठियां कीं ध्वस्त, 60 लीटर शराब जब्त

चाईबासा में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान, उत्पाद विभाग-पुलिस ने 6 भट्ठियां कीं ध्वस्त, 60 लीटर शराब जब्त

आसवन के लिए संचित 2400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ विनष्ट, आरोपी भट्ठी संचालकों पर विधिसम्मत कार्रवाई की तैयारी

Expo Utsav उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

Expo Utsav उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

झारखंड के राज्यपाल का युवाओं से आह्वान- अपने विचारों को प्रयोग और उद्यम का रूप दें, नई तकनीक सीखें तथा समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजें

सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका का किया सम्मान

सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका का किया सम्मान

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनके बीच फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया

Investor Meet में नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! एक्सप्रेसवे और वाटर ट्रांसपोर्ट से विकास को मिलेगी रफ्तार

Investor Meet में नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! एक्सप्रेसवे और वाटर ट्रांसपोर्ट से विकास को मिलेगी रफ्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री सेक्टर उद्योग व्यापार बढ़ाने की जरूरत है।