अवैध शराब

चाईबासा में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान, उत्पाद विभाग-पुलिस ने 6 भट्ठियां कीं ध्वस्त, 60 लीटर शराब जब्त

आसवन के लिए संचित 2400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ विनष्ट, आरोपी भट्ठी संचालकों पर विधिसम्मत कार्रवाई की तैयारी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चाईबासा में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान, उत्पाद विभाग-पुलिस ने 6 भट्ठियां कीं ध्वस्त, 60 लीटर शराब जब्त

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लतरशिखा गांव में उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान संचालित 6 अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया. मौके से करीब 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं आसवन के लिए संचित करीब 2400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को विनष्ट किया गया. सभी भट्ठी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कुल 6 अभियोग दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

दूसरी ओर 30 सितंबर को जिले के विभिन्न कंपोजिट शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. इसमें किरीबुरू-1, किरीबुरू-2, बड़ाजामदा और डंगवापोशी की दुकानें शामिल थीं. निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को MRP पर ही शराब बिक्री करने और लाइसेंस शर्तों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया.

जिला प्रशासन ने कहा कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: Expo Utsav उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

संबंधित सामग्री

घाघरा एमबी से भुगतान, जमीन पर कीचड़-दलदल: गुनिया गांव में 15वें वित्त की सड़क पर उठे गंभीर सवाल

घाघरा एमबी से भुगतान, जमीन पर कीचड़-दलदल: गुनिया गांव में 15वें वित्त की सड़क पर उठे गंभीर सवाल

ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप, एमबी, भुगतान और गुणवत्ता जांच की निष्पक्ष जांच की मांग<br/>

रांची में टूर एंड ट्रैवल के नाम पर साइबर ठगी, एयर टिकट बुकिंग के दौरान अपराधियों ने खाते से उड़ाए 1 लाख रूपए 

रांची में टूर एंड ट्रैवल के नाम पर साइबर ठगी, एयर टिकट बुकिंग के दौरान अपराधियों ने खाते से उड़ाए 1 लाख रूपए 

राजधानी रांची में टूर एंड ट्रैवल के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. धुर्वा सेक्टर-2 निवासी अजीत कुमार से एयर टिकट बुकिंग के नाम पर 1 लाख की ठगी की गयी.

CCL क्षेत्रों में CISF की बड़ी स्ट्राइक: धमधमिया जंगल और फुलबसिया से 70 टन अवैध कोयला बरामद, माफियाओं में भारी हड़कंप

CCL क्षेत्रों में CISF की बड़ी स्ट्राइक: धमधमिया जंगल और फुलबसिया से 70 टन अवैध कोयला बरामद, माफियाओं में भारी हड़कंप

सीसीएल (CCL) के एनके-पिपरवार और मगध-आम्रपाली क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए कुल 70 टन अवैध कोयला और खनन में इस्तेमाल होने वाले भारी उपकरण बरामद किए हैं.

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन: महापुरुषों के आदर्शों का स्मरण

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन: महापुरुषों के आदर्शों का स्मरण

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.

चतरा सांसद कालीचरण ने लगाया जनता दरबार, लोग लेकर पहुंचे फरियाद, सासंद ने अधिकारियों को कार्रवाई का दिया निर्देश

चतरा सांसद कालीचरण ने लगाया जनता दरबार, लोग लेकर पहुंचे फरियाद, सासंद ने अधिकारियों को कार्रवाई का दिया निर्देश

जनसमस्याओं को लेकर सांसद ने दिखाई तत्परता, केचकी ट्रेन ठहराव और अंडरपास पर भी जल्द पहल का भरोसा <br/>