एक्सपो उत्सव 2026 का उद्घाटन

Expo Utsav उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

झारखंड के राज्यपाल का युवाओं से आह्वान- अपने विचारों को प्रयोग और उद्यम का रूप दें, नई तकनीक सीखें तथा समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजें

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
Expo Utsav उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:     झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज मोराबादी मैदान, राँची में ‘Expo Utsav 2026’ का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड के स्थानीय उत्पादों में व्यापक संभावनाएँ हैं. गुणवत्ता, बेहतर डिजाइन, आधुनिक तकनीक और प्रभावी ब्रांडिंग के माध्यम से इन्हें देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई जा सकती है. उन्होंने तसर सिल्क की विशेष पहचान का उल्लेख करते हुए अन्य स्थानीय उत्पादों की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

राज्यपाल महोदय ने कहा कि उद्यमिता आत्मनिर्भरता, रोजगार और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है. झारखण्ड के युवाओं में प्रतिभा और नए विचारों की कमी नहीं है. उन्हें सही मार्गदर्शन, अवसर और तकनीकी सहयोग देकर नए उद्यमों के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक, ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया ने व्यापार के तौर-तरीकों को तेजी से बदला है. छोटे उद्यम भी तकनीक के माध्यम से व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँच सकते हैं. इसके लिए गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ग्राहक सेवा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है.

राज्यपाल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने विचारों को प्रयोग और उद्यम का रूप दें, नई तकनीक सीखें तथा समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजें. उन्होंने कहा कि उद्यमिता के साथ ईमानदारी, गुणवत्ता और सामाजिक जिम्मेदारी को भी कार्यशैली का हिस्सा बनाना चाहिए. ग्राहक का विश्वास किसी भी व्यवसाय की सबसे बड़ी पूँजी है. उद्यमी अपने व्यवसाय के साथ शिक्षा और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में भी योगदान दें.

राज्यपाल ने Expo Utsav को उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए आयोजन के लिए JCI Ranchi को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प में युवा शक्ति, उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कामना की कि यह आयोजन नए विचारों को दिशा और झारखण्ड के उत्पादों को व्यापक पहचान देने का माध्यम बने.

यह भी पढ़ें: सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका का किया सम्मान

संबंधित सामग्री

NH-33 मुआवजा मामले में 8 साल बाद ACB की बड़ी कार्रवाई, दो पूर्व कर्मी गिरफ्तार

NH-33 मुआवजा मामले में 8 साल बाद ACB की बड़ी कार्रवाई, दो पूर्व कर्मी गिरफ्तार

भूमि अधिग्रहण के भुगतान में कथित गड़बड़ी की जांच में कार्रवाई; तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक पर दर्ज है 2018 का मामला

घाघरा एमबी से भुगतान, जमीन पर कीचड़-दलदल: गुनिया गांव में 15वें वित्त की सड़क पर उठे गंभीर सवाल

घाघरा एमबी से भुगतान, जमीन पर कीचड़-दलदल: गुनिया गांव में 15वें वित्त की सड़क पर उठे गंभीर सवाल

ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप, एमबी, भुगतान और गुणवत्ता जांच की निष्पक्ष जांच की मांग<br/>

रांची में टूर एंड ट्रैवल के नाम पर साइबर ठगी, एयर टिकट बुकिंग के दौरान अपराधियों ने खाते से उड़ाए 1 लाख रूपए 

रांची में टूर एंड ट्रैवल के नाम पर साइबर ठगी, एयर टिकट बुकिंग के दौरान अपराधियों ने खाते से उड़ाए 1 लाख रूपए 

राजधानी रांची में टूर एंड ट्रैवल के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. धुर्वा सेक्टर-2 निवासी अजीत कुमार से एयर टिकट बुकिंग के नाम पर 1 लाख की ठगी की गयी.

CCL क्षेत्रों में CISF की बड़ी स्ट्राइक: धमधमिया जंगल और फुलबसिया से 70 टन अवैध कोयला बरामद, माफियाओं में भारी हड़कंप

CCL क्षेत्रों में CISF की बड़ी स्ट्राइक: धमधमिया जंगल और फुलबसिया से 70 टन अवैध कोयला बरामद, माफियाओं में भारी हड़कंप

सीसीएल (CCL) के एनके-पिपरवार और मगध-आम्रपाली क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए कुल 70 टन अवैध कोयला और खनन में इस्तेमाल होने वाले भारी उपकरण बरामद किए हैं.

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन: महापुरुषों के आदर्शों का स्मरण

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन: महापुरुषों के आदर्शों का स्मरण

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.