न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को जवाब देते हुए कहा, "हां हम लालखण्ड के हितैषी हैं". जयराम ने कहा कि ढुल्लू महतो बताएं कि वह झारखंड के किस आंदोलन में रहे हैं. ढुल्लू महतो लालखंड की परिभाषा नहीं जानते, इस लिए वे इस तरह की बात कह रहे हैं.
अपनी करोड़ों की संपत्ति को लोगों को बांट दें ढुल्लू महतो: जयराम
जयराम ने कहा कि ढुल्लू महतो अपराधी को पैदा करते हैं और आज अपराध बढ़ रहा है. जयराम ने ढुल्लू महतो को अपनी करोड़ों की संपत्ति को लोगों को बांट देने की नसीहत दे डाली. उन्होंने कहा कि वो अपनी 40 हजार करोड़ की संपत्ति लोगों को और इस देश की जनता को बांट दें, ताकि लोगों को अच्छी शिक्षा मिले, बेरोजगार को रोजगार मिले, किसानों के खेत को पानी मिल सके.
ढुल्लू महतो ने जयराम को बताया था लालखंड का सपोर्टर
आपको बता दें कि विधायक जयराम महतो ने सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पलटवार किया है. कोयलालंचल का टाइगर की बात से शुरू हो कर ढुल्लू महतो ने जयराम को लालखंड का सपोर्टर बताया था. जिसके बाद से दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है.
यह भी पढ़ें- अभिजीत तिवारी हत्याकांड मामले के आरोपी सनी मिंज को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका