ग्रीन पटाखे

Gen-Z के जमाने के पटाखे! सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे जलाने पर पाबंदी लगाई तो क्या हुआ, ग्रीन पटाखे हैं न, दे दी मंजूरी, मनाएं

बॉक्स पर लगे NEERI के हरे लोगो या QR Code से करें ग्रीन पटाखों की पहचान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
Gen-Z के जमाने के पटाखे! सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे जलाने पर पाबंदी लगाई तो क्या हुआ, ग्रीन पटाखे हैं न, दे दी मंजूरी, मनाएं

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: होली की मस्ती हो या फिर दिवाली के धूम-धड़ाके, इनसे कोई भी बचना भी नहीं चाहता और नहीं पबांदियों की कोई परवाह करता है. बावजूद इसके जब इसका सम्बंध पर्यावरण से हो तो थोड़ी परवाह तो करनी ही चाहिए. हर साल जब भी दिवाली आती है, राज्यों के हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से पटाखों के चलाए जाने को लेकर तरह-तरह की पाबंदियां लगाई जाती हैं, फिर भी लोग कहां मानने वाले हैं. इतना पटाखे फोड़ दिए जाते हैं कि पर्यावरण का सत्यानाश हो जाता है.

मगर इस बार सुप्रीम कोर्ट ने अगली पीढ़ी के हरित पटाखे चलाए जाने को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दी है कि हरित पटाखे (ग्रीन पटाखे) का निर्माण किया जा सकता है और उनकी बिक्री की जा सकती है.

बता दें कि ग्रीन पटाखे (Green Crackers) आम पटाखों जैसे ही दिखते और फूटते हैं, लेकिन इनके फूटने से प्रदूषण की मात्रा कम होती है. चूंकि इनसे प्रदूषण 30-40% कम होता है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के द्वारा इन्हें चलाने की मंजूरी मिली है. ग्रीन पटाखों से चूंकि हानिकारक बेरियम नाइट्रेट हटा दिया जाता है, इसलिए इससे धुआं कम होता है. आवाज भी पारम्परिक पटाखों से कम होती है. इसमें ध्यान रखा जाता है कि आवाज 125 डेसीबल से ज्यादा न हो. मगर यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि ग्रीन पटाखे पूरी तरह से ईको फ्रेंडली नहीं होते हैं.

कैसे पहचान करेंगे ग्रीन पटाखों की?

ग्रीन पटाखे खरीदना चाहते हैं तो इसकी पहचान बॉक्स से ही हो जाएगी. हर ग्रीन पटाखे के बॉक्स पर NEERI का हरा लोगो तो होगा ही साथ ही QR Code से भी इसकी पहचान की जा सकती है. QR को स्कैन करने पर NEERI की साइट से असली-नकली का पता चल जाएगा. 

यह भी पढ़ें: 180 यात्रियों का जान बचाने वाले सह पायलट स्मित मच्छार को दुनिया कर रही सलाम, पीएम मोदी, नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा- हीरो

संबंधित सामग्री

'हां हम लालखंड के हितैषी...' जयराम का ढुल्लू पर पलटवार, जुबानी जंग तेज 

'हां हम लालखंड के हितैषी...' जयराम का ढुल्लू पर पलटवार, जुबानी जंग तेज 

डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को जवाब देते हुए कहा, हां हम लालखण्ड के हितैषी हैं.

चाईबासा में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान, उत्पाद विभाग-पुलिस ने 6 भट्ठियां कीं ध्वस्त, 60 लीटर शराब जब्त

चाईबासा में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान, उत्पाद विभाग-पुलिस ने 6 भट्ठियां कीं ध्वस्त, 60 लीटर शराब जब्त

आसवन के लिए संचित 2400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ विनष्ट, आरोपी भट्ठी संचालकों पर विधिसम्मत कार्रवाई की तैयारी

Expo Utsav उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

Expo Utsav उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

झारखंड के राज्यपाल का युवाओं से आह्वान- अपने विचारों को प्रयोग और उद्यम का रूप दें, नई तकनीक सीखें तथा समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजें

सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका का किया सम्मान

सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका का किया सम्मान

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनके बीच फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया

अभिजीत तिवारी हत्याकांड मामले के आरोपी सनी मिंज को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका 

अभिजीत तिवारी हत्याकांड मामले के आरोपी सनी मिंज को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका 

शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने अभिजीत तिवारी की हत्या कर दी थी.