न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिल्ली अंचल कार्यालय (सीओ ऑफिस) के अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी अमीन एक जमीन की मापी कराने के बदले पीड़ित से कुल 2 लाख रुपये नगद और 4 डिसमिल जमीन की रिश्वत मांग रहा था.
यह भी पढ़ें- 730 करोड़ GST घोटाला: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल और बेटे राज को जेल, PMLA कोर्ट में हुई पेशी