देवघर: &quotरफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ&quot अभियान के तहत आमजन को किया जा रहा है जागरूक

By : News11 Bharat
देवघर:  &quotरफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ&quot अभियान के तहत आमजन को किया जा रहा है जागरूक

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क: उपयुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में "रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ" जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में कमी लाना है और आमजनों के साथ वाहन चालकों को जागरूक करना है.

इसके अलावा "रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ" अभियान के तहत सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन चालकों को तेज गति से वाहन चलाने से होने वाले नुकसान, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने तथा वाहन चलाते समय सामने वाले वाहन से हमेशा उचित दूरी बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही बताया गया कि ओवर स्पीड के कारण सड़क दुर्घटनाओं में अधिक मृत्यु हो रही है, जो बहुत बड़ी चिंता का विषय है. वाहन चालकों को हमेशा वाहन नियंत्रित गति से चलाने की आवश्यकता है. इसके अतिरिक्त आज वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेवारी निभाने हेतु शपथ दिलाया गया, ताकि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जा सके.

मौके पर मोटरयान निरीक्षक,अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा, प्रथम कुमार रजवार,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन, शिव कुमार राय,सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक अजय कुमार एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें; धनबाद नगर निगम ने आरा मोड़ में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

संबंधित सामग्री

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान