समीक्षा बैठक

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, एनसीडी (असंक्रामक रोग) स्क्रीनिंग, पेंटा-1 एवं पेंटा-3 टीकाकरण, ओपीवी-1 कवरेज तथा माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर (एमटीसी) की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई. उपायुक्त ने सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, आवश्यक जांच और नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें.

बैठक में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता, दवाओं के स्टॉक और आधारभूत संरचना की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

समीक्षा के क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों में सर्पदंश और डॉग बाइट के मामलों की भी जानकारी ली गई. उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-वेनम और अन्य आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा ऐसे मामलों में तत्काल उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही लोगों को समय पर इलाज के लिए जागरूक करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया.

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, एमओआईसी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सेटैंग कार्यक्रम के तहत विद्यालय सचिवों को मिला प्रशिक्षण, डहर एप पर सत्यापन व आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वेक्षण

संबंधित सामग्री

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भोजन कराने से लेकर कई तरह हैं मान्यताएं, सबसे बड़ी मान्यता यही है कि पितर इस दिन धरती पर आते हैं

गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

जमशेदपुर से करीबन 75 किलोमीटर दूर चाकुलिया प्रखंड में स्थित भोली बोगी गांव जो आदिवासी बहुल गांव है.

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

प्रतिभाशाली बाल लेखिका एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में पहचान बना रहीं आरोही खण्डेलवाल ने महज 11 वर्ष की उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है.

जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

मंत्री ने कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित योजनाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी है. क्लिनिकल संस्थानों के पंजीकरण और नियमन नियमों में संशोधन के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.