न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी है. क्लिनिकल संस्थानों के पंजीकरण और नियमन नियमों में संशोधन के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा समिति की अध्यक्ष होंगी. समिति को एक सप्ताह में संशोधन का प्रस्ताव और प्रारूप तैयार करना होगा. विभिन्न संगठनों से सुझाव लेकर नियमों में बदलाव की सिफारिश की जाएगी. क्लिनिकल संस्थानों के रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की तैयारी है. ऑनलाइन व्यवस्था के लिए DPR तैयार कर विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा.
यह भी पढ़ें- दवाओं की उपलब्धता और कीमत को लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त