धनबाद: इकबाल खान के ड्राइवर को गोली मारने का मामला, प्रिंस खान ने ली जिम्मेदारी

By : News11 Bharat
धनबाद: इकबाल खान के ड्राइवर को गोली मारने का मामला, प्रिंस खान ने ली जिम्मेदारी

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
धनबाद के वासेपुर में शुक्रवार देर रात फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी प्रिंस खान ने ली है. एक वायरल वीडियो के माध्यम से प्रिंस खान ने स्पष्ट कहा है कि फहीम खान समेत उसके सभी पुरुष सदस्यों की हत्या की जायेगी. इस हमले का टार्गेट फहीम खान का बेटा इकबाल था, लेकिन वह बच गया. गोली फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर हैदर उर्फ बबली को लगी थी. घायल ड्राइवर का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

घटना की जिम्मेदारी वासेपुर के भगोड़े गैगस्टर प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर लिया है. दो बार चूक जाने के बाद तीसरी बार जरूर हत्या करने की धमकी दे रहा. वीडियो में प्रिंस खान आधुनिक हथियार दिखा रहा है. साथ ही फहीम खान के पूरे सदस्यों की हत्या करने की धमकी दे रहा है. फहीम खान की हत्या के लिये आधुनिक हथियार खरीदने की बात कह रहा है. वही पाकिस्तान में शरण नही लेने का बात भी वह कह रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.  हालांकि न्यूज़11 भारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं.

पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. मामले में अब तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. वही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि वासेपुर में फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी थी घायल इलाजरत है. प्रिंस खान द्वारा वीडियो जारी कर घटना की जिम्मेदारी लेने की बात में सिटी एसपी ने कहा कि दुश्मन मुल्क में प्रिंस खान शरण लिये हुए है. दुश्मन मुल्क में रहकर कायराना हरकत को अंजाम दिलवाया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस प्रिंस खान को फाइनेंसली रूप से कमजोर कर रही है. पुलिस लगातार प्रिंस खान के गुर्गों को दबोच रही है. उसे पूरी तरह से निस्तेनाबूत करेगी.

यह भी पढ़े: रांची: जमीन खरीद-बिक्री में ठगी और जान से मारने की धमकी का मामला, डोरंडा थाना में मामला दर्ज
 

संबंधित सामग्री

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.