समीक्षा बैठक

सरायकेला में विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था का निर्देश

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सरायकेला में विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था का निर्देश

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला-खरसावा  समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विद्यालयवार एवं प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

बैठक में अपार आईडी (APAAR ID) जनरेशन में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विद्यालयों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वेतन निकासी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया. किसी कारणवश छूटे हुए बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र, आधार एवं बैंक खाता शीघ्र खुलवाने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त ने विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कम उपस्थिति वाले विद्यालयों में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मध्याह्न भोजन, पोशाक सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत बच्चों को समय पर उपलब्ध कराने तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया.

विद्यालयों में नियमित गुरु गोष्ठी आयोजित करने तथा शिक्षकों के बीच शैक्षणिक गतिविधियों, बच्चों की प्रगति एवं विद्यालय स्तर की समस्याओं को लेकर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया. बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा, व्यवहारिक ज्ञान एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता प्रदान करने तथा कक्षाओं में दीवार लेखन एवं आईसीटी आधारित शिक्षण सामग्री का प्रभावी उपयोग करने पर बल दिया गया.

स्मार्ट क्लास के उपयोग की समीक्षा करते हुए ऐसे सभी विद्यालयों में, जहां स्मार्ट क्लास के उपकरण उपलब्ध हैं, शत-प्रतिशत स्मार्ट क्लास संचालित कराने का निर्देश दिया गया. जिन विद्यालयों में उपकरण खराब होने के कारण स्मार्ट क्लास का संचालन बाधित है, वहां आवश्यक समन्वय स्थापित कर उपकरणों की मरम्मत कराते हुए स्मार्ट क्लास पुनः प्रारंभ कराने को कहा गया.

विद्यालयों में विद्युत सेवा, शौचालय, पेयजल एवं स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही रोस्टर के अनुसार नियमित स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित कराने तथा संबंधित एमओआईसी के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने को कहा गया.

किशोरियों को किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु संबंधित बीडीओ एवं सीडीपीओ के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में विभिन्न शैक्षणिक सूचकांकों एवं बच्चों के परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए बच्चों के अंक एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार कर सकारात्मक पहल के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि लाने तथा शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सामूहिक जवाबदेही है. कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में सभी बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी एवं सीआरपी को बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन हेतु आपसी समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र में प्रभावी अनुश्रवण एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर शिक्षा प्रबंधन की दिशा में समन्वित एवं जवाबदेह तरीके से कार्य करने को कहा गया.

बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अमित कुमार समेत सभी बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें: अर्जुन मुंडा ने कोनबीर में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, सांगठनिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

गांधी चौक से जेपी चौक तक चला सफाई अभियान, दुकानदारों और आम लोगों को किया जागरूक<br/>

कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

गढ़वा पुलिस के अभियान और एक साथ सात वाहनों पर कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप

गढ़वा डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिंद

गढ़वा डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिंद

उपायुक्त के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत नए समाहरणालय परिसर में पौधरोपण

पाकुड़ डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिं

पाकुड़ डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिं

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक <br/>

4 करोड़ 67 लाख की लागत से कपाली नप क्षेत्र में 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास

4 करोड़ 67 लाख की लागत से कपाली नप क्षेत्र में 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास

विधायक सविता महतो, नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम एवं उपाध्यक्ष मो. शाबान ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया