समीक्षा बैठक

पाकुड़ डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिं

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पाकुड़ डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिं

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न की उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई.

उपायुक्त ने अधिकारियों को विद्यालयों में शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया. उन्होंने मध्याह्न भोजन की नियमित निगरानी करते हुए बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं प्रोटीनयुक्त भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

बैठक में खाद्यान्न की हर माह समय पर उपलब्धता और कुकिंग कॉस्ट की भी समीक्षा की गई. रसोईया-सह-सहायिकाओं के मानदेय को लेकर बताया गया कि पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है और पंजीकरण पूरा होने के बाद मानदेय का भुगतान किया जाएगा. बच्चों को अंडा तथा अंडा नहीं खाने वाले बच्चों को उसके विकल्प के रूप में फल उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई.

विद्यालयों में लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

उपायुक्त ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया. शिविरों में बच्चों में दिव्यांगता की जांच भी कराने को कहा गया, ताकि जरूरतमंद बच्चों को चिन्हित कर एलिम्को के माध्यम से आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जा सके.

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं की लगातार निगरानी करने तथा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र बच्चों तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीईईओ, बीपीओ, सीआरपी समेत संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 4 करोड़ 67 लाख की लागत से कपाली नप क्षेत्र में 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास

संबंधित सामग्री

राजगंज पुलिस ने नाबालिग अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, कांको बरवाड़ी राजगंज रोड से हुई गिरफ्तारी

राजगंज पुलिस ने नाबालिग अपहृता को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, कांको बरवाड़ी राजगंज रोड से हुई गिरफ्तारी

राजगंज थाना कांड संख्या 50/2026, दिनांक 30 सितंबर 2026, धारा 96/137(2) भारतीय न्याय संहिता-2023 के मामले में पुलिस ने कार्रवाई

झारखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल 5 अक्टूबर को आएंगे झारखंड, विभिन्न बैठकों में लेंगे हिस्सा 

झारखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल 5 अक्टूबर को आएंगे झारखंड, विभिन्न बैठकों में लेंगे हिस्सा 

झारखंड BJP के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल 5 अक्टूबर को झारखंड आएंगे. वह 5 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

गांधी चौक से जेपी चौक तक चला सफाई अभियान, दुकानदारों और आम लोगों को किया जागरूक<br/>

कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

गढ़वा पुलिस के अभियान और एक साथ सात वाहनों पर कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप