रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के चेगडों में जिला परिषद सदस्य चंचला देवी और मुखिया मालती देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड कर बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया है. जो लगभग 55 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाना है. जिसे लगभग 9 महीनों के अंदर बनाकर पूरा करना है. वही इस उप स्वास्थ्य केंद्र से गांव के लोगों को समुचित स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी. वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास से गांव के लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखा गया और लोगों ने कहा कि अभी उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य सुविधा के लिए डुमरी जाना पड़ता है लेकिन इस उप स्वास्थ्य केंद्र के बनने से लोगों को डुमरी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्हें समुचित स्वास्थ्य सुविधा उनके गांव में ही मिलेगा. वहीं इस उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से गांव के लोगों में उत्साह का महौल है. इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य जीवाधन महतो, विधायक प्रतिनिधि रोहित चंद्र चौधरी, तिलकचंद चौधरी, लालेश्वर महतो, राधेश्याम महतो, मित्तल रविदास ,सुरेश महतो, भुनेश्वर दास, महेश यादव ,कामेश्वर यादव, तिलकचंद महतो, शिवा यादव, बालेश्वर महतो, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: झारखण्डी ऑटो टैक्सी ड्राइवरों के समर्थन में उतरे धनंजय कुमार पुटूस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र