पंकज कुमार//न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा पूजा समिति चांदनी चौक घाघरा में सोवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार थाना प्रभारी पुनीत मिंज वरिष्ठ संरक्षक अशोक उरांव विपिन बिहारी सिंह समिति के अध्यक्ष अमित कुमार नाग संरक्षक सुशील साहू विजय साहू पूर्व प्रमुख एवं कांग्रेस नेता कृष्णा कुमार लोहरा एवम समिती के अधिकारी एवं सदस्य गण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया. अतिथियों ने पंडाल का उद्घाटन करते हुए मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं मां दुर्गा की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी है पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण एवम सजावट और आकर्षक रोशनी से पूरे पंडाल का वातावरण भक्ति में बना हुआ है. समिति के वरिष्ठ संरक्षक अशोक उरांव ने बताया कि दुर्गा पूजा सामाजिक और एकता का पर्व है शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन के लिए प्रशासन और समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की जिससे श्रद्धालुओं को माता का दर्शन करने में किसी प्रकार का कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा.
युवा नशे से दूर रहे गाड़ी धीरे चलाएं यातायात नियमों का पालन करें बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारे क्षेत्र की संस्कृत धरोहर है इस आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है प्रशासन की ओर से सुरक्षा और शांति व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई है युवाओं से मेरा आग्रह है कि वह नशे से दूर रहे और गाड़ी धीरे चलाएं ताकि इस पावन पर्व का आनंद सभी सुरक्षित माहौल में ले सके.
नशा छोड़ें जीवन संवारे गाड़ी हमेशा सावधानी से चलाएं थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने कहा श्रद्धालुओं से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की उन्होंने बताया कि पूजा पंडाल के आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं युवा गाड़ी धीरे चलाएं एवं नशा से दूरी बनाकर रहे असामाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर बनए रखी है. इनकी रही उपस्थित अध्यक्ष अमित कुमार नाग रूपेश साहू नीरज जायसवाल सचिव संजय सिंह पंकज कुमार शशि भूषण साहू नीरज सिंह सुरेश चौरसिया ऋषि महापात्र राकेश चौरसिया गोलू सिंह कुणाल सिंह संजय शर्मा मनोज महापात्र रामचंद्र बडाईक पवन जयसवाल के साथ सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में धूमधाम के साथ लाया गया देवी दुर्गा का कलश, कहीं कलश यात्रा तो कहीं ढाकी से स्वागत