बुंडू में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, डीएसपी ने दिया सुरक्षा और शांति का संदेश

By : Admin
बुंडू में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, डीएसपी ने दिया सुरक्षा और शांति का संदेश

अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत 
बुंडू/डेस्क:
दुर्गा पूजा पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. सोमवार को देर रात तक बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में डीएसपी ओम प्रकाश के नेतृत्व में बुंडू थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा सहित पुलिस दल बल ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने किसान क्लब, श्रीराम क्लब, बजरंग संघ, शिव शक्ति क्लब, इंकलाब क्लब, श्री श्री श्याम सुंदर भूदेव समिति, मिलन मंदिर संघ, लायक दुर्गा बाड़ी, विद दुर्गा बाड़ी, बिहार क्लब, बजरंग दल समेत कई प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा कर वहां की संरचना और तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के समय पूजा समितियों के सदस्यों ने डीएसपी ओम प्रकाश का स्वागत किया और प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

डीएसपी ने कहा कि पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और दिए गए निर्देशों को गंभीरता से अमल में लाया जाए. उन्होंने समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पंडालों में अग्निशमन, आपातकालीन निकासी मार्ग और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान रखा जाए.डीएसपी ओम प्रकाश ने कहा कि "दुर्गा पूजा हमारे समाज का एक बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व है. इसलिए इसे पूरी श्रद्धा, व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है. पूजा समितियों से मेरी अपील है कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि श्रद्धालु निश्चिंत होकर पूजा-अर्चना कर सकें और किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो." डीएसपी ने यह भी कहा कि सभी समितियां पंडालों में लाउडस्पीकर की आवाज नियंत्रित रखें, अश्लील व आपत्तिजनक गाने न बजाएं और स्वच्छता एवं शांति बनाए रखें. उन्होंने भरोसा जताया कि स्थानीय प्रशासन और समिति के आपसी सहयोग से इस बार का दुर्गा पूजा पर्व शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ सम्पन्न होगा.  

यह भी पढ़े: बरवाडीह रेलवे क्लब परिसर में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन, पारंपरिक रंगों में सजी महिलाओं व युवतियों ने बांधा समां

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह