संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत हुटुकदाग गांव में एक बुजुर्ग को गोली मारे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर एक परिचित व्यक्ति मथुरा लोहरा ने बुजुर्ग पर गोली चला दी। गोली सीधे बुजुर्ग के पेट में जा लगी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम बुजुर्ग के पेट से गोली निकालने और उनकी जान बचाने के प्रयास में जुटी हुई है।
उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: कोयला तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी!अवैध कोयले की लगभग 2000 बोरियां जब्त की गई