भुरकुंडा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग का सनी सिंह घायल

By : News11 Bharat
भुरकुंडा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग का सनी सिंह घायल

न्यूज़11 भारत

रामगढ़/डेस्क: भुरकुंडा क्षेत्र में छापामारी के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह गोली लगने से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था, जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह भूरकुंडा क्षेत्र में घूम रहा है और अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.

भुरकुंडा दुमुहाना मंदिर के पास घेराबंदी कर सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने भूरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में सघन छापामारी शुरू की. इसी क्रम में जानकारी मिली कि भूरकुंडा  दुमुहाना मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं. पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया.पुलिस पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अधिकारी छापामारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस वाहन को देखते ही अचानक फायरिंग शुरू कर दी. अपराधी की गोली थाना प्रभारी पतरातू की गाड़ी के शीशे और बंपर में जा लगी. हालांकि, इस हमले में थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए.

जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी सनी सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई. घायल होने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा. पुलिस ने उसे तत्काल कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, एक मोबाइल फोन और एक लेदर बैग बरामद किया हैं. पुलिस बरामद सामान की जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया. फिलहाल मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई हैं.


यह भी पढ़े: चारधाम यात्रा से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा! कोडरमा होकर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत
 

संबंधित सामग्री

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया 

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती