बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाह पर बवाल, 5 साधुओं की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया

By : Mansi Kumari
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाह पर बवाल, 5 साधुओं की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया

न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क:
झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के बंशीडीह गांव में शुक्रवार को बच्चा चोरी की अफवाह ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया. संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले से आए पांच साधुओं को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की. भीड़ ने साधुओं की बोलेरो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और वाहन को नुकसान पहुंचाया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, साधु बोलेरो से उतरकर बच्चों से रास्ता पूछ रहे थे. इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि वे बच्चा चोर हैं. गाड़ी पर यूपी नंबर प्लेट और नीचे दूसरी प्लेट दिखाई देने से लोगों का शक और बढ़ गया. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और साधुओं पर हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसी तरह साधुओं को भीड़ से छुड़ाया और सुरक्षित थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की. साधुओं ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वे भिक्षा मांगकर जीवनयापन करते है और बच्चा चोरी से उनका कोई संबंध नहीं हैं. उन्होंने पहचान के लिए अपना आधार कार्ड भी पुलिस को सौंपा.

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह और एसडीपीओ चास ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून हाथ में न लेने की अपील की हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. अफवाहों के कारण निर्दोष लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती हैं. बोकारो में हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाह से जुड़ी घटनाएं बढ़ी हैं. कई मामलों में निर्दोष यात्री, साधु और राहगीर भीड़ के निशाने पर आ चुके हैं. प्रशासन ने साफ किया है कि अफवाह फैलाने वालों और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: दरभंगा में न्यास की जमीन पर असामाजिक तत्वों की नजर, मंदिर की दान भूमि की हो रही अवैध प्लॉटिंग
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.