स्मृतिशेष

पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन, रांची के पल्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

हेमन्त सोरेन की पहली सरकार में बने थे मंत्री, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन, रांची के पल्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन,रांची के पल्स हॉस्पिटल में हुआ निधन,काफी दिनों से थे बीमार, धनबाद से कांग्रेस के टिकट पर 2009 में बने थे विधायक,,हेमन्त सोरेन की पहली सरकार में बने थे मंत्री,धनबाद जिला अध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक किया था कामकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक जताया है.

मन्नान मलिक के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंन फेसबुक पोस्ट में अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-

झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री मन्नान मलिक जी के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है.

मन्नान मलिक जी ने लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया. उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है.

मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें.
 

मन्नान मलिक के निधन पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा-

झारखंड के पूर्व मंत्री एवं सम्मानित विधायक जनाब मन्नान साहब के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. उनका निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

मन्नान साहब हमारे अभिभावक समान थे. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनता की सेवा, सामाजिक सौहार्द और सभी धर्मों के लोगों के बीच भाईचारे को मजबूत करने में समर्पित किया. वे अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ हर वर्ग के लोकप्रिय और सम्मानित नेता थे.

उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं लगातार चिंतित था. कई बार उनसे मुलाकात हुई और उनके बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया गया. किडनी फेल होने के कारण उनका इंतकाल हम सभी के लिए गहरा सदमा है.

अल्लाह तआला मरहूम को जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुकाम अता फरमाए, उनकी मग़फ़िरत फरमाए और शोकाकुल परिवार तथा उनके चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.