सांसद निधि और सीसीएल सीएसआर फंड से स्वीकृत 6.08 करोड़ की लोक कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास

By : News11 Bharat
सांसद निधि और सीसीएल सीएसआर फंड से स्वीकृत 6.08 करोड़ की लोक कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू के सौजन्य से आज उनके सांसद निधि और सीसीएल सीएसआर फंड से स्वीकृत 6.08 करोड़ की लोक कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ.

चिरौंदी स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं, प्रदेश पदाधिकारियों के बीच पूजा पाठ,के साथ नारियल फोड़कर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू,विधायक सीपी सिंह,मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल,ने शिलान्यास कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम का संचालन रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो ने किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू को सामूहिक भव्य शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित करने केलिए बधाई शुभकामनाएं दी. 

मरांडी ने कहा कि आज भाजपा प्रतिपक्ष में है. कई क्षेत्रों में पार्टी के जन प्रतिनिधि नहीं हैं. ऐसे में उस क्षेत्र में पार्टी के राज्य सभा सांसद की योजनाएं पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होता है. उन्होंने आदित्य साहू जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में अपने सांसद मद की राशि से योजनाएं स्वीकृत की है.

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास को साकार कर रही है.  उन्होंने सामूहिक प्रयास,योगदान से विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि में बदलने का आह्वान किया.

कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो अवसर दिया उसके माध्यम से सेवा के संकल्प को धरातल पर उतारने का यह प्रयास है. कहा कि सांसद निधि जनता की निधि है जिसे जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी की है. सांसद तो केवल माध्यम होते हैं.

उन्होंने कहा कि आज सांसद  निधि और सीसीएल सीएसआर फंड मिलाकर 6.08 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास  हुआ जिसमें  रांची महानगर और रांची ग्रामीण ,गुमला,लोहरदगा,पलामू रामगढ़ क्षेत्र की योजनाओं का हुआ है. अभी  3 और  योजनाएं स्वीकृत होने की प्रक्रिया में  हैं.

उन्होंने रांची ग्रामीण में सीएसआर फंड से दो पुराने तालाबों के सुंदरीकरण कराने की भी घोषणा की.

साहू ने पार्टी के माननीय सांसद,विधायकगण,प्रदेश जिला के पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण का आभार प्रकट किया.

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में स्वीकृत विभिन्न योजनाओ की मॉनिटरिंग भी होनी चाहिए ताकि गुणवत्ता प्रभावित नहीं हो.

विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि पहली बार सामूहिक शिलान्यास कार्यक्रम देखने का अवसर मिला है.जो सभी केलिए प्रेरणादायी है.

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, मनोज बाजपेई, सरोज सिंह, व लाल राजेंद्र नाथ शाहदेव, निर्भय सिंह, हेमंत दास,सुरेश साहू,शोभा यादव राजश्रीजयंती,रमेश सिंह,संदीप वर्मा,शिवपूजन पाठक, जितेंद्र वर्मा, नरेंद्र सिंह, रामकांत महतो, प्रभु दयाल बड़ाईक, राजू सिंह, प्रीतम साहू, अनीता वर्मा, सुधाकर चौबे, सुरेश प्रसाद, विनय सिंह, विकास रवि, बिना मिश्रा, बालसाई महतो, मानकी मुंडा,राजेंद्र केसरी,प्रेम मित्तल , कमाल खान, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित,सहित हजारों लोग शामिल हुए

यह भी पढ़ें: चांडिल डैम में अचानक बढ़ा जलस्तर, तटीय इलाकों के कृषक का पका धान हुआ बर्बाद

संबंधित सामग्री

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा