तांत्रिक विद्या में दोस्त की ही कर दी हत्या

जमशेदपुर: तांत्रिक विद्या में दोस्त की गला रेतकर कि हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By : Shreya Suman
जमशेदपुर: तांत्रिक विद्या में दोस्त की गला रेतकर कि हत्या, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
जमशेदपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी अपने दोस्त पर से विश्वास उठ जाएगा. गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा में तंत्र विद्या के अंधविश्वास में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना सोमवार देर रात की है, जब संदीप कुमार ने अपने दोस्त अजय उर्फ झंटू को शराब पिलाने के बाद आधी रात गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया.

संदीप तांत्रिक विद्या में विश्वास रखता था
स्थानीय लोगों ने बताया कि संदीप तांत्रिक विद्या में विश्वास रखता था. वह अजय को अपने कमरे में ले गया, जहां पहले उसे शराब पिलाई और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी.

हाथापाई के दौरान आरोपी संदीप भी घायल हुआ
अजय की चीख सुनकर स्थानीय लोग कमरे की ओर दौड़े, तो उन्होंने अजय को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा. लोगों ने हत्या के आरोपी संदीप को मौके पर ही पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. हाथापाई के दौरान आरोपी संदीप भी घायल हुआ है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से अजय को टाटा मेमोरियल अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चापड़ को भी बरामद किया है. बताया गया है कि हाल ही में अजय के पिता की मौत हो गई थी और वह गोलमुरी की एक पेंट की दुकान में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था. फिलहाल, पुलिस आरोपी संदीप से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़े: चुनाव घोषणा से पहले पटना मेट्रो शुरू होने की उम्मीद, सीएमआरएस निरीक्षण से संतुष्ट

संबंधित सामग्री

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी