छठ के लिए हुआ फलों का बाजार गुलजार, छठ महापर्व को लेकर भरनो का फल बाजार तैयार

By : Admin
छठ के लिए हुआ फलों का बाजार गुलजार, छठ महापर्व को लेकर भरनो का फल बाजार तैयार

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बाजारों में फल आ गए हैं. फलों से भरनो बाजार गुलजार है. खरीदार भी आ रहे है. सोमवार की सुबह से ही फलों के दुकानों में खरीदार जुटे हुए है. छठ पूजा में उपयोग होने वाले फलों की मांग बढ़ गई है. हर चौक-चौराहे पर फलों की दुकानें सज गईं है. केले और ईख से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया दिया जाता है. इसलिए केला कांधी और कतारी की बिक्री खूब हो रही है.फल दुकानदार राजेंद्र महतो ने बताया कि हाजीपुर का केला आना बंद हो गया है. इस बार यहां पश्चिम बंगाल के चंदन नगर के केले की बिक्री हो रही है. फलों की मांग और बिक्री का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केला सेवा बाजार खूब बिक रहा है. छठ पर्व को लेकर फलों की मांग कई गुना बढ़ गई. इसे देखते हुए भारी मात्रा में फल मंगाया गया है. इस लिए फलों की किल्लत नहीं होगी. उन्होंने बताया कि केले की कांधी 150 रुपए से 700 रुपए में, सेव की पेटी 700 रुपए में, केला 50 रुपए दर्जन, सेव 120 से 140 रुपए किलो, संतरे 90 से 100 रुपए किलो, पानीफल 70 से 80 रुपए किलो, अंगूर 200 रुपए किलो, पाइनएप्पल 40 से 50 रुपए पीस, शरीफा 100 से 110 रुपए किलो, अमरूद 90 से 100 रुपए किलो, नासपती 80 से 100 रुपए किलो, अनार 180 से 200 किलो, कतारी 10 से 30 रुपए पीस, नारियल 35 से 50 रुपए पीस तक बिक रहा है.

यह भी पढ़े: तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में मातम
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.