गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने खुरचुट्टा दुर्गा मंडप में टेका माथा, मुखिया सुधीर रजवार ने किया स्वागत

By : Admin
गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने खुरचुट्टा दुर्गा मंडप में टेका माथा, मुखिया सुधीर रजवार ने किया स्वागत

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन बेंगाबाद के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने खुरचूट्टा दुर्गा मंडप पहुंची जहां पर  हरिला पंचायत के मुखिया सुधीर रजवार व स्कूली छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. इस दौरान विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा चुनाव से पूर्व इस मंडप में पहुंचे थे मां दुर्गा से मन्नत मांगी थी आज पुनः माता रानी के दरबार में पहुंचे हैं दुर्गा पूजा पर्व की आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी. साथ ही बेंगाबाद दुर्गा मंडप, झलकडीहा दुर्गा मंडप, मोतीलेदा मंडप सहित कई पूजा पंडालों में जाकर माथा टेका, माता का आशीर्वाद लिया और अपने क्षेत्रवासियों की अमन-चैन की दुआ मांगी. विधायक कल्पना सोरेन के इस भ्रमण से क्षेत्र में उत्साह और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है. मौके पर मुख्य रूप से गिरीडीह उपायुक्त राम निवास यादव, गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, बेंगाबाद बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, सहित पुलिस प्रशासन मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बसिया के कोनबीर में सड़क हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल, दो की हालत नाजुक

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.