पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय

पानी-बिजली संकट पर गांडेय नवोदय के छात्रों का हंगामा, मुख्य गेट पर किया प्रदर्शन

नवोदय विद्यालय में कल देर शाम पानी और बिजली की समस्या को लेकर छात्रों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया.

By : Dipali Kumari
पानी-बिजली संकट पर गांडेय नवोदय के छात्रों का हंगामा, मुख्य गेट पर किया प्रदर्शन

भरत मंडल/न्यूज11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गांडेय में कल गुरुवार देर शाम पानी और बिजली की समस्या को लेकर छात्रों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया. छात्रों का आरोप था कि लंबे समय से आवासीय परिसर में पेयजल व बिजली की समस्या बनी हुई है, लेकिन विद्यालय प्रबंधन समाधान के बजाय उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है.

प्रदर्शन के दौरान छात्रों और शिक्षकों के बीच नोकझोंक भी हुई. बताया जाता है कि आचार्य एस.एन. मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया, जिसके दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पत्रकार विद्यालय पहुंचे. आरोप है कि मीडिया के पहुंचते ही विद्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और पत्रकारों को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया. वहीं विद्यालय के किसी भी अधिकारी या शिक्षक ने इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी.

छात्रों का कहना है कि वे केवल पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था. इसलिए छात्रों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी. 

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब! बाबाधाम की 18 दानपेटियों से मिले करीब 23 लाख रुपये
   

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.