गढ़वा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने बालू की समस्या को लेकर हेमंत सरकार पर किया कड़ा प्रहार

By : News11 Bharat
गढ़वा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने बालू की समस्या को लेकर हेमंत सरकार पर किया कड़ा प्रहार

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार में बालु के लिए जनता त्राहिमाम कर रही है बालु टेंडर प्रक्रिया को जटिल बना कर हेमंत सरकार बालु माफिया को संरक्षण दे रही है. बालु के अभाव में गरीब जनता का निर्माण कार्य बाधित हैं. कुछ लोग मजबूरी में मोटा पैसा खर्च कर बिहार सहित अन्य दुसरे प्रदेशो से बालू ला कर काम करने के लिए मजबूर हैं. 

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले टेंडर प्रक्रिया की बात सामने आई लेकिन रेट इतना ज्यादा था कि कोई भी ठेकेदार शामिल नहीं हुआ. अगर सरकार रेट ज्यादा रख कर टेंडर प्रक्रिया करेगी तो स्वाभाविक है कि अधिक पैसा कोई भी बालु माफिया ही दे पाएगा. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार सत्ता के मद में निरंकुश हो चुकी है यह सरकार माफियाओं को संरक्षण दे कर जनता का शोषण कर रही है. कुछ दिनों पहले सरकार की ओर से कहा गया था कि बालु के लिए पंचायत को अधिकार दिया गया है लेकिन अब तक सरकार के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार जनता को बालु तक नहीं दे पा रही है झारखंड के इतिहास में सबसे भ्रष्ट लापरवाह सरकार के रूप में हेमंत सरकार साबित हो चुकी है. बालु की समस्या से जनता जुझ रही है लेकिन झामुमो सरकार पुरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है. 2013 से पहले भाजपा सरकार में बालु जनता को फ्री मिलता था लेकिन जब पहली बार 2013 में हेमंत सरकार बनी तो बालु का कारोबार शुरू किया. जिसके कारण जनता को अपने प्रदेश में जो खनिजो से भरा हुआ राज्य है यही पर बालु के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है इससे यह साबित होता है कि झामुमो सरकार निरंकुश सरकार है उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार अगर जनता को बालु नहीं दे पा रही है तो हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: गढ़वा एसडीएम ने 'आइये खुशियां बांटें' अभियान के तहत की वस्त्र वितरण कार्यक्रम की शुरुआत

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.