पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा पूजा समिति हनुमान वाटिका मिलन चौक घाघरा में सोवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार थाना प्रभारी पुनीत मिंज वरिष्ठ संरक्षक अशोक उरांव कांग्रेस नेता शिवकुमार भगत पूर्व समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू संतोष साहू किशोर जयसवाल समिति के अध्यक्ष दिनेश जयसवाल संरक्षक अनिरुद्ध चौबे पूर्व प्रमुख एवं कांग्रेस नेता कृष्णा कुमार लोहरा एवम समिती के पदाधिकारी एवं सदस्य गण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया. अतिथियों ने पंडाल का उद्घाटन करते हुए मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं मां दुर्गा की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी है पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण एवम सजावट और आकर्षक रोशनी से पूरे पंडाल का वातावरण भक्ति में बना हुआ है. समिति के वरिष्ठ संरक्षक अशोक उरांव ने बताया कि दुर्गा पूजा सामाजिक और एकता का पर्व है शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन के लिए प्रशासन और समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की जिससे श्रद्धालुओं को माता का दर्शन करने में किसी प्रकार का कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा.
युवा नशे से दूर रहे गाड़ी धीरे चलाएं यातायात नियमों का पालन करें बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारे क्षेत्र की संस्कृत धरोहर है इस आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है प्रशासन की ओर से सुरक्षा और शांति व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई है युवाओं से मेरा आग्रह है कि वह नशे से दूर रहे और गाड़ी धीरे चलाएं ताकि इस पावन पर्व का आनंद सभी सुरक्षित माहौल में ले सके.
नशा छोड़ें जीवन संवारे गाड़ी हमेशा सावधानी से चलाएं थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने कहा श्रद्धालुओं से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की उन्होंने बताया कि पूजा पंडाल के आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं युवा गाड़ी धीरे चलाएं एवं नशा से दूरी बनाकर रहे असामाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर बनए रखी है. इनकी रही उपस्तिथि अध्यक्ष दिनेश जायसवाल पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र साहू संतोष साहू किशोर जयसवाल प्रेम कुमार जयसवाल टिंकू जयसवाल उत्तम गुप्ता विवेक जायसवाल शाहिद सैकड़ो सदस्य एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: घाघरा में आस्था और उल्लास के बीच घाघरा में सजा दुर्गा पूजा पंडाल दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन