गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा /डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर,इचडाशोल,चौरंगी, राजलाबांध,मानुषमुडिया,केशरदा,सासन,जगन्नाथपुर,चित्रेस्वर,खंडामौदा,दारिशोल,ड़मजूड़ी गांव के सार्वजनिक दुर्गा पूजा कोमेटी द्वारा धूमधाम के साथ भव्य पंडाल का निर्माण कर देवी मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. महासप्तमी के दिन सोमवार को खंडामौदा सार्वजनिक दुर्गा पूजा कोमेटी द्वारा स्थानीय शिकला पुखुर (तालाब) से पुरोहित सुशांत कर द्वारा पूजापाठ कर स्थानीय संकीर्तन मंडली द्वारा संकीर्तन कर तथा ढाक बाजा बजाकर कलश लाया गया. ततपश्चात कलश लेकर पूजा मंडप पहुंचकर कलश स्थापना की गई. पूजा के सुभ अवसर पर कोमेटी द्वारा 3 दिन तक ओड़िया जात्रा का आयोजन किया गया है.इस मौके पर कोमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जेना,लंबोदर कुंअर,मनोरंजन गिरी,हरिपद पाल,मानस बेरा,रतिकांत सीट,निर्मल मंडल,गोदाधर नाइक,बनमाली बेरा,प्रदीप बेरा,दिलीप बेरा,श्यामसुंदर बारीक,गौरी मंडल,बालक जेना,छुटू मुंडा,बेनुधारी मंडल,सुरु नाईक,धुलिया गिरी,जितेन पाल,आकुल बाग आदि समेत कई ग्रामीण शामिल थे.
जयपूरा पाल परिवार 209 वर्षों से कर रहा है दुर्गा पूजा
जयपुरा गांव निवासी पाल परिवार 209 वर्षों से दुर्गापूजा कर रहा है. इस बार भी धूमधाम से दुर्गा पूजा की जा रही है. यहां मंदिर का निर्माण किया गया है. पाल परिवार ने वर्ष 1815 से दुर्गा पूजा शुरू की. पाल परिवार ने 200 साल पुराना कई हथियार घर में रखे हैं. सोमवार को गांव के तालाब से कलश यात्रा निकाल कर पूजा स्थल पर स्थापित की गयी. सोमवार को सप्तमी की पूजा की गयी. इस दौरान आस पास के 36 मौजा के ग्रामीण पुष्पांजलि अर्पित की. शाम को कीर्तन प्रस्तुत किया गया. बताया गया कि 1817 में पाल परिवार के वंशज ताल के पत्ते पर लिखे मंत्र को जपते हुए दुर्गा पूजा करते थे. उसी परंपरा को निभाते हुए आज भी ताल के पत्तों की पूजा मां दुर्गा के साथ की जाती है. मौके पर तापस पाल, रूप कुमार पाल, पिजुष पाल, मृत्युंजय पाल, दीपक पाल,शांतनु पाल, मणिशंकर पाल, दिनेश पाल समेत पूरा परिवार पूजा में जुटा है.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: मानगो में रंगदारी को लेकर युवक पर फायरिंग, जांघ में लगी गोली, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज