रांची: दहेज हत्या मामले में पूरी हुई सुनवाई, 18 दिसंबर को कोर्ट सुनाएगा फैसला 

By : Mansi Kumari
रांची: दहेज हत्या मामले में पूरी हुई सुनवाई, 18 दिसंबर को कोर्ट सुनाएगा फैसला 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची की अपर न्याययुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने दहेज हत्या मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया हैं.  अब कोर्ट इस मामले में अपना निर्णय 18 दिसंबर को सुनाएगी.

मामले में महिला के पति राजेश वर्मा, ससुर नंद किशोर राम और सास शीला देवी ट्रायल फेस कर रहे हैं. प्राथमिकी के अनुसार, रामगढ़ जिला के पतरातु निवासी इंदु कुमार की शादी खालारी निवासी राजेश वर्मा से हुई थी. शादी के बाद से ही इंदु को उनके ससुराल वाले रंगरूप और दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. इंदु ने समय-समय पर अपने भाई को इस बारे में जानकारी दी. बताया गया कि छोटी-छोटी बातों पर इंदु के साथ मारपीट की जाती थी और खाना-पीना भी रोक दिया जाता था.

25 अगस्त 2021 की रात करीब 11:30 बजे इंदु के परिजनों को सूचना दी गई कि इंदु ने आत्महत्या कर ली. जब परिजन पहुंचे, तो उनके शरीर पर गहरे जख्म और गले पर फंदे के निशान पाए गए. मृतिका के भाई संजय कुमार ने इस पर आरोप लगाया कि इंदु की हत्या की गई और शव को फंदे में लटकाया गया, साथ ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया. इस मामले में संबंधित परिजनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़े: रांची: छात्र संगठनों ने बिरसा चौक से विधानसभा तक निकाला मार्च, छात्रवृत्ति व परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी को लेकर विरोध

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.