झारखंड हाईकोर्ट

पलामू टाइगर रिजर्व में अफसरों की नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी.

By : Dipali Kumari
पलामू टाइगर रिजर्व में अफसरों की नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 पलामू टाइगर रिजर्व में अफसरों की नियुक्ति से जुड़े मामले में आज गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामला रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) और असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेटर ऑफिसर (ACF) के पदों से जुड़ा है. मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई.
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि दोनों पदों के लिए आयोजित परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. दोनों परीक्षाएं फिलहाल CID की जांच के दायरे में हैं.

हाईकोर्ट ने मामले में राज्य सरकार से आगे की कार्रवाई को लेकर टाइमलाइन मांगी है. राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने पक्ष रखते हुए कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार से इंस्ट्रक्शन लिया जाएगा. वहीं, JPSC की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा.
हाईकोर्ट ने मामले को हाई ऑन बोर्ड रखा है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी.

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.