विकास कुमार /न्यूज़ 11भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, इंसानियत फिर शर्मसार हो गयी है, हुसैनाबाद नगर पंचायत अंतर्गत हड़ही नदी पंपू कुआँ के पास से एक जीरो माह का नवजात अज्ञात शिशु का फेका हुआ शव बरामद हुआ है . इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ स्थानीय लड़के नदी में मछली पकड़ रहे थे. तभी उनकी नज़र एक झोले पर पड़ी, उन्होंने झोले को बाहर निकाला और खोला, तो उसके अंदर एक नवजात शिशु का शव मिला. इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू चौधरी के निर्देश पर पुलिस दल मौके पर पहुँचा और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. घटना की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी पंकज कुमार भी स्थल पर पहुँचे और पूरी स्थिति की जानकारी ली. पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है. वहीं, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि बच्चा किसका था और उसे नदी में किसने फेंका.
यह भी पढ़ें: धनबाद पुलिस केंद्र में नवनिर्मित परिवहन शेड का उद्घाटन, महत्वपूर्ण अवसरों पर अतिरिक्त बल की तैनाती में होगी मदद