21 परीक्षाएं रद्द

रांची: भारी बारिश में प्रोजेक्ट भवन के बाहर बैठे नौकरी गंवाने वाले सैंकड़ो कर्मचारी

सरकार के फैसले से जहां एक ओर करीब 25 दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्रों में ख़ुशी की लहर है, तो वहीं दूसरी ओर उन सैकड़ों युवकों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जिनकी एक घोषणा से रातों-रात नौकरी चली गयी.

By : Dipali Kumari
रांची: भारी बारिश में प्रोजेक्ट भवन के बाहर बैठे नौकरी गंवाने वाले सैंकड़ो कर्मचारी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली के आरोपों के बाद झारखंड सरकार ने कुल 21 परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. कल 18 अगस्त की देर रात सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी. सरकार के इस फैसले से जहां एक ओर करीब 25 दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्रों में ख़ुशी की लहर है, तो वहीं दूसरी ओर उन सैकड़ों युवकों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जिनकी इस एक घोषणा से रातों-रात नौकरी चली गयी. युवा जिनके पास सुबह तक रोजगार था, वे सभी एक ही झटके में अब बेरोजगार हो गए हैं.

सरकार के इस फैसले से आक्रोशित युवा अब प्रोजेक्ट भवन के बाहर बैठ सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं. इन युवाओं का कहना है कि इस तरह परीक्षा रद्द करना समस्या का हल नहीं है. कई ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर ईमानदारी से यह नौकरी हासिल की थी. मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और उन  लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने गलत तरीके से नौकरी हासिल की थी. युवाओं का कहना है कि उन लोगों का क्या कसूर है, जो उनसे नौकरी छीन ली गयी. जो युवा कल तक कार्यालय में बैठे थे, वह अब सड़क पर बैठने को मजबूर हो गए हैं.  रांची में लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में युवा सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन के पास प्रदर्शन कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने विदेश जाने के लिए कोर्ट से मांगी अनुमति

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता