चाईबासा में पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में दिखने लगा बंद का असर, सड़कों पर उतरे भाजपाई, एनएच को किया जाम

यातायात प्रभावित, सड़क पर जले टायर<br/>

By : Admin
चाईबासा में पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में दिखने लगा बंद का असर, सड़कों पर उतरे भाजपाई, एनएच को किया जाम

रोहन निषाद/न्यूज़11 
चाईबासा/डेस्क:
चाईबासा में नो एंट्री की मांग कर रहे आदिवासियों पर लाठीचार्ज के विरोध में आदिवासी सामाजिक संगठनों और भाजपा द्वारा आहूत बंद का चाईबासा समेत अन्य प्रखंडों और शहरों में असर दिखने लगा हैं. भाजपा के कोल्हान बंद से यातायात प्रभावित है.  चाईबासा में बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए है. चाईबासा ताम्बो, सदर बाजार, बस स्टैंड, शहीद पार्क स्थित दुकानों को कार्यकर्ताओं ने बंद कराया, भाजपाइयों ने शहर में सुबह खुले कई पेट्रोल पंप, दुकान और प्रतिष्ठानों को भी बंद करा दिया. इधर चक्रधरपुर में बंद का मिला जुला असर हैं. पवन चौक समेत मेन रोड इलाके में कई दुकानें बंद है. वहीं कुछ क्षेत्रों में दुकानें प्रतिष्ठान खुले है. लंबी दूरी की बसें नहीं चल रही. सोनुवा में बंद का व्यापक प्रभाव है. यहां सड़क टायर जलाकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चक्रधरपुर राउरकेला एनएच 320 डी को जाम कर दिया. दुकानें प्रतिष्ठान बंद है. सड़कों पर भारी वाहनों और बसों का परिचालन बंद है. इसी तरह जगन्नाथपुर ,मनोहरपुर, आनंदपुर आदि क्षेत्रों में भी वन का मिला जुला असर दिखाई दे रहा है. हालांकि कहीं भी बंदी को लेकर हिंसा झड़प की सूचना नहीं है.

यह भी पढ़े: चाईबासा में आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आक्रोश, BJP ने आज किया कोल्हान बंद का ऐलान

संबंधित सामग्री

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.