एक ही रात एक गांव में बारह घरों में हुई भीषण चोरी, नकदी, जेवरात, बर्तन सहित अन्य समान की ताला काट कर हुई चोरी

By : News11 Bharat
एक ही रात एक गांव में बारह घरों में हुई भीषण चोरी, नकदी, जेवरात, बर्तन सहित अन्य समान की ताला काट कर हुई चोरी

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क:  डुमरी के रोशनाटुंडा गांव में एक ही रात बारह घरों में चोरों ने घर में लगे ताला को काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जहां चोरों ने 12 घरों में भीषण चोरी की है. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि घर के लोग अगल-बगल के घरों में जाकर सो रहे थे कुछ लोग एक घर को बंद कर अपने दूसरे घर में जाकर सोए हुए थे तभी चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाते हुए ताला काट कर भीषण चोरी की है. चोरों ने मोहम्मद इस्लाम, मंजूर आलम, मोहम्मद निजाम, अनवर हुसैन, जलील साव, बबलू साव,आशा देवी, जोधी साव, डोमन साव, सीताराम साव, केदार पांडेय, साजदा खातून के घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

जहां से चोरों ने जेवरात नगदी बर्तन सहित अन्य सामानों को मिलाकर लगभग 40 से 45 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. वहीं पीड़ित परिवारों को सुबह घर में चोरी की घटना की जानकारी मिली है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वही एक साथ 12 घरों में चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है और लोग सहमें हुए हैं. वही जैसे ही घटना की जानकारी डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद को लगी. वह अपने पुलिस जवान के साथ गांव पहुंचकर चोरी हुए घरों का जायजा लिया है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दी है. इस दौरान उनके साथ इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल भी मौजूद थे.
 
इधर जिला परिषद सदस्य धनंजय गुप्ता ने पुलिस से जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर लातेहार उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की जिला स्तरीय बैठक

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान