हुसैनाबाद में प्रशासनिक लापरवाही, नियम ताक पऱ रख सड़क पर बिजली का खंभा रखकर बनाया स्पीड ब्रेकर

ऐसा हा ऊंचा स्पीड ब्रेकर जपला-हैदरनगर मार्ग पर बना था

By : News11 Bharat
हुसैनाबाद में प्रशासनिक लापरवाही, नियम ताक पऱ रख सड़क पर बिजली का खंभा रखकर बनाया स्पीड ब्रेकर

न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सड़क पऱ प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा उदाहरण इन दिनों चर्चा में है. जपला–नबीनगर मुख्य मार्ग पर मुनी सिंह चौक के आगे पूर्व दिशा की ओर सड़क पर बिना अनुमति बिजली का भारी सीमेंट खंभा रखकर स्पीड ब्रेकर बनाया गया है. यह व्यवस्था न केवल अवैध है, बल्कि दुर्घटनाओं को न्योता देने वाली साबित हो रही है. वहीं, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में इसको लेकर गहरा रोष देखा जा रहा है. सामान्य रूप से स्पीड ब्रेकर तय मानकों के अनुसार सड़क की लेवलिंग, चौड़ाई और सुरक्षा संकेतों के साथ बनाए जाते हैं, लेकिन यहां बनाई गई इस संरचना में किसी प्रकार के नियमों का पालन नहीं किया गया है. सड़क पर रखे गए बिजली के सीमेंट के खंभे के कारण यह स्पीड ब्रेकर असमान, अत्यधिक ऊंचा और खतरनाक बन गया है. इस पर से गुजरते समय खासकर बाइक, ऑटो और छोटे चारपहिया वाहनों का निचला हिस्सा कभी कभी सड़क से टकरा जाता है.

खम्भे में वाहन घिसटने के निशान सबूत दे रहे हैं. स्थानीय और राहगीरों ने इसे दुर्घटना का जाल बताते हुए प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. एक राहगीर ने कहा, "यह स्पीड ब्रेकर नहीं, बल्कि मौत का फंदा है. रात में तेज रफ्तार में कोई भी वाहन इसकी चपेट में आ सकता है." वहीं लोगो मे चर्चाये है की , "बिजली का खंभा मुख्य सड़क पर रखकर ब्रेकर बनाना किस नियम के तहत आता है? यह पूरी तरह मनमानी और लापरवाही का परिणाम है." इस घटना के बावजूद स्थानीय अनुमंडलीय प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन की चुप्पी लोगों में आक्रोश का कारण बनी हुई है. नागरिकों ने कहा कि बिना अनुमति सड़क पर स्थायी संरचना बनाना कानूनन सही नहीं एक तरह का अपराध है, फिर भी जिम्मेदार विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा?

स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से जिला प्रशासन व नगर पंचायत से मांग की है कि इस खतरनाक स्पीड ब्रेकर को तुरंत हटाया जाए, दोषियों की पहचान कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और सड़क पर नियमानुसार मानक स्पीड ब्रेकर एवं यातायात संकेतक लगाए जाएँ. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर ए.के. सिंह कॉलेज जपला में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.