सोनाहातु में दुर्गापूजा की तैयारियों का निरीक्षण, एसडीएम ने सुरक्षा और स्वच्छता पर दिया जोर

By : Admin
सोनाहातु में दुर्गापूजा की तैयारियों का निरीक्षण, एसडीएम ने सुरक्षा और स्वच्छता पर दिया जोर

अमित दत्ता/न्यूज11  भारत

बुंडू/डेस्क: अनुमंडल क्षेत्र में दुर्गा पूजा की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सोमवार को जिले के बुंडू एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने सोमवार की शाम सोनाहातु प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पांडालों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों और आयोजनों की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया. एसडीएम ने कई स्थानों पर जाकर पूजा समितियों से मुलाकात की और उनसे शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने समितियों को यह सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया कि पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न बने.निरीक्षण के क्रम में सोनाहातु बाजार टांड़ स्थित मंदिर परिसर का जायजा लिया गया. यहां एसडीएम ने बड़ी संख्या में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर बेरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया.

इसी तरह, रावण दहन के आयोजन स्थल पर भी सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग करने की बात कही गई, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से त्योहार का आनंद ले सकें.एसडीएम ने यह भी साफ किया कि दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व पर किसी भी प्रकार के अश्लील गाने नहीं बजाए जाएं. उन्होंने पूजा समितियों को पंडालों एवं आसपास के इलाकों में स्वच्छता और साफ-सफाई बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए. उनका कहना था कि त्योहारों के दौरान स्वच्छ वातावरण बनाना और शांति व्यवस्था बनाए रखना स्थानीय प्रशासन और समिति दोनों की साझा जिम्मेदारी है.एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा के इस दौरे ने पूजा समितियों को सजग कर दिया है. अब समितियों ने भी तैयारियों को अंतिम रूप देने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात कही है. उम्मीद है कि इस बार सोनाहातु क्षेत्र में दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व पूरी श्रद्धा, भव्यता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा.

यह भी पढ़ें: मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने किया होटल पार्क प्राइम का भव्य उद्घाटन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.