जमशेदपुर में पार्षद प्रत्याशी प्रेमी संग हुई फरार, चुनाव के बीच मचा हड़कंप

By : News11 Bharat
जमशेदपुर में पार्षद प्रत्याशी प्रेमी संग हुई फरार, चुनाव के बीच मचा हड़कंप

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 9 से पार्षद पद की प्रत्याशी राखी मार्डी अपने प्रेमी के साथ कथित तौर पर फरार हो गई हैं. इस घटना ने चुनावी माहौल को भी हिला दिया है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और निराशा पैदा कर दी हैं.

राखी मार्डी के पति राकेश मार्डी का आरोप है कि उनकी पत्नी ने वार्ड 9 से पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया था और जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी थी. इसी दौरान वह प्रेमचंद मार्डी नामक व्यक्ति के साथ कहीं चली गई. राकेश का आरोप है कि प्रेमचंद ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाया हैं. घटना के बाद राकेश मार्डी अपने परिजनों के साथ उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई और संबंधित थाने में प्रेमचंद मार्डी के खिलाफ अपहरण (एफआईआर) दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं.

इस घटना से वार्ड 9 के मतदाताओं में भारी आक्रोश हैं. स्थानीय लोग मान रहे है कि जिस प्रत्याशी को जनता अपना प्रतिनिधि चुनने की तैयारी कर रही थी, उसके इस कदम से क्षेत्र की छवि खराब हुई हैं. चुनाव के ऐन समय पर प्रत्याशी का इस तरह गायब होना लोकतंत्र और जनता के विश्वास के लिए चिंता का विषय हैं. पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल जांच जारी हैं. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पूरे तथ्य सामने आएंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री कार्यालय अब ‘सेवा तीर्थ’ में होगा शिफ्ट, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.