गिरिडीह: फिल्मी स्टाइल में चोरी.. फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर 20 लाख से अधिक के जेवर की लूट

By : Mansi Kumari
गिरिडीह: फिल्मी स्टाइल में चोरी.. फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर 20 लाख से अधिक के जेवर की लूट

न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क:
जिले के धनवार बाजार में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की घटना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया. आधा दर्जन अपराधियों ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर एक जेवर की दुकान को निशाना बनाया और मुख्य कारीगर को अपने साथ ले जाकर 20 लाख रुपये से अधिक के जेवरात लूटकर फरार हो गए. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाश स्कॉर्पियो वाहन से आए. इनमें कुछ ने काले कोट-पैंट पहने थे, जबकि कुछ पुलिस वर्दी में दिखे. दुकान में घुसते ही उन्होंने खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर मुख्य कारीगर हरिहर साव से कागजात की जांच के बहाने पूछताछ शुरू कर दी.

बदमाशों ने बातचीत में उलझाकर हरिहर साव से दुकान में रखे 20 लाख रुपये से अधिक के जेवर बैग में भरे और कहा कि उन्हें थाने में पूछताछ के लिए ले जाया जाएगा. इसके बाद अपराधियों ने हरिहर साव को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और देवघर की ओर फरार हो गए. आरोपी देवीपुर स्थित एम्स के पास पहुंचे और हरिहर साव को गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद उन्होंने जेवरात लेकर फरार हो गए. यह पूरा मामला धनवार बाजार स्थित नावाडीह स्टेट बैंक के समीप स्थित हरिहर साव के जेवर दुकान से जुड़ा हैं. घटना की जानकारी मिलते ही धनवार थाना पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं. घटना से इलाके के व्यवसायियों में सुरक्षा और दहशत का माहौल पैदा हो गया हैं.

यह भी पढ़े: Gucci का 50 हजार रुपये वाला डायपर? इंटरनेट पर हुआ वायरल.. क्या है असली सच्चाई
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.