झारखंड में 23 फरवरी को छुट्टी, नगर निकाय चुनाव के लिए जारी हुआ आदेश

By : Mansi Kumari
झारखंड में 23 फरवरी को छुट्टी, नगर निकाय चुनाव के लिए जारी हुआ आदेश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार ने नगर निकाय चुनाव के मतदान के दिन 23 फरवरी को संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की हैं. इस दिन सभी दुकान, प्रतिष्ठान और व्यवसायिक संस्थान बंद रहेंगे. कर्मचारियों को इस दिन का वेतन भी सवैतनिक मिलेगा.

कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की हैं. अधिसूचना में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति सामान्य तौर पर नगर निकाय क्षेत्र में निवास करता है और उस निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता है, लेकिन वह नगर निकाय क्षेत्र के बाहर किसी औद्योगिक इकाई, प्रतिष्ठान या दुकान में कार्यरत है, तो उसे भी नियोक्ता द्वारा मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा. साथ ही अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि कैजुअल वर्कर और डेली वेज कर्मचारी, जो निर्वाचन क्षेत्र के बाहर किसी संस्थान या प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं, यदि वे उस क्षेत्र के मतदाता हैं, तो उन्हें भी सवैतनिक अवकाश मिलेगा. बता दें कि, झारखंड में नगर निकाय चुनाव के मतदान की तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित की गई हैं.

यह भी पढ़े: मंईयां सम्मान योजना: जिन महिलाओं को नहीं मिल रहा पैसा उन्हें मिलेंगे 2500 रुपये.. जानें कैसे
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.