Jharkhand Weather: झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, गुमला 2.8 डिग्री पर पहुंचा.. शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, गुमला 2.8 डिग्री पर पहुंचा.. शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में शीतलहर ने अपना असर और तेज कर दिया हैं. हालात ऐसे हो गए है कि ठंड का एहसास कश्मीर और मनाली जैसा हो रहा हैं. बीते 24 घंटे में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ठंडी हवाओं के चलते दोपहर 3 बजे से ही लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने को मजबूर हैं.

रांची समेत कई जिलों में सर्दी का कहर
राजधानी रांची में भी ठंड का प्रकोप कम नहीं हैं. शाम 4 बजे से पहले ही चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में अलाव जलते नजर आ रहे हैं. पलामू, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार जैसे जिलों में भी शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं. मौसम इतना सर्द है कि दोपहर बाद घर से निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गया हैं.

28 दिसंबर के बाद और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल यह ठंड सिर्फ शुरुआत हैं. 28 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. आने वाले 2–3 दिनों में राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता हैं. मौसम विभाग का कहना है कि यह ठंड का पीक समय हैं. अगले 10 से 15 दिन तक लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत हैं. 

यह भी पढ़े: Schools Closed: भीषण ठंड के चलते रांची के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक कक्षाएं स्थगित
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.