न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और कड़ाके की ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया हैं. राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे तापमान के बाद अचानक न्यूनतम तापमान गिरकर 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैं. इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों में भी पारा सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया हैं.
हिमालयी बर्फबारी से ठंडी हवाओं का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी और वहां से आने वाली ठंडी हवाओं का सीधे असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा हैं. उनका कहना है कि यह शीत लहर अगले एक हफ्ते तक कायम रहेगी. पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों का न्यूनतम तापमान, जैसे डाल्टनगंज में 8.02 डिग्री, खूंटी में 8.6 देग्रे और लातेहार और लोहरदगा में 10 डिग्री तक पहुंचा था. राज्य के कम से कम 13 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे गिर गया हैं. इनमें खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू और रांची प्रमुख हैं.
ठंड के साथ सुबह के समय घना कोहरा भी लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा हैं. खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और रांची में विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर तक रह सकती हैं. मौसम विभाग ने वाहन चालकों और यात्रियों को सुरक्षा उपाय अपनाने और सूर्योदय के बाद ही घर से निकलने की सलाह दी हैं. हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं बदलेगा. अधिकांश जिलों में यह 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि जमशेदपुर में पारा 29 डिग्री तक पहुंच सकता हैं.
यह भी पढ़े: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 31 साल पुराने किराए के घर कब्जा मामले में कोर्ट का सख्त फैसला