Jharkhand Weather: ठंड से कांपी राजधानी! झारखंड में मौसम का डबल अटैक, 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: ठंड से कांपी राजधानी! झारखंड में मौसम का डबल अटैक, 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली हैं. राज्य के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी हैं. राजधानी रांची समेत आधे से ज्यादा जिलों में सुबह से ही कोहरे की चादर छाई हुई हैं. उत्तर-पश्चिम से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड और ज्यादा चुभने लगी हैं. पिछले 24 घंटे में रांची के पास स्थित कांके सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही हैं.

13 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रांची, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा सहित 13 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं. इन इलाकों में विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता हैं.

23 दिसंबर तक जारी रहेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 23 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में आसमान साफ होने के बाद भी ठंडी हवाएं चलती रहेंगी. लातेहार और कोडरमा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा. ठंड और कोहरे की दोहरी मार का सबसे ज्यादा असर सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और खुले में रहने वाले लोगों पर पड़ रहा हैं. प्रशासन की ओर से अलाव और राहत की व्यवस्था बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही हैं.

यह भी पढ़े: डॉ नुसरत परवीन को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिया नौकरी का ऑफर, 3 लाख वेतन,  सरकारी फ्लैट, मनचाही पोस्टिंग
 

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.