संवैधानिक पदों की नियुक्ति से संबंधित जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, राज्य सरकार ने कोर्ट से मांगा समय 

By : Ark Sahuliyar
संवैधानिक पदों की नियुक्ति से संबंधित जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, राज्य सरकार ने कोर्ट से मांगा समय 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः
राज्य में लोकायुक्त और मुख्य सूचना आयुक्त समेत अन्य संवैधानिक पदों की नियुक्ति से संबंधित जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. राज्य सरकार की ओर से कोर्ट से समय मांगा गया. जिसपर कोर्ट ने राज्य सरकार को अगली सुनवाई में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी. पूर्व की सुनवाई में प्रार्थियों की ओर से कहा गया था कि राज्य में संवैधानिक संस्थाओं के पद पिछले तीन से पांच सालों से खाली पड़ा है, जिसे जल्द भरा जाए. राज्य में 12 संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष और सदस्यों के पद रिक्त रहने को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है. लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, राज्य सूचना आयोग, मुख्य सूचना आयुक्त, राज्य महिला आयोग समेत 12 संवैधानिक संस्थाओं में पद रिक्त है.

ये भी पढ़ें- भवन का नक्शा की स्वीकृति से संबंधित जनहित याचिका झारखंड हाईकोर्ट में निष्पादित 

संबंधित सामग्री

पलामू: करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत

पलामू: करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया.

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

बिहार पुलिस के सिपाही ने पहली अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाने पर विचार किया जा रहा है.